Guntur Kaaram OTT Release Date: थिएटर के बाद अब ओटीटी पर दस्तक देगी ‘गुंटूर कराम’
Guntur Kaaram OTT Release Date :- इस हफ्ते डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो रही है। फिल्म में महेश बाबू और श्रीलीला मुख्य भूमिका में हैं। यह फिल्म 12 जनवरी को संक्रांति के दौरान सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी |
गुंटूर करम की कहानी
कहानी रामना (महेश बाबू) की है, जो गुंटूर का एक रावडी और बिजनेसमैन है। उसकी अपनी मां (राम्या कृष्णन) से रिश्ते अच्छे नहीं हैं, जो जल्द ही एक राजनेता बनने वाली हैं। जब उसके दादा (प्रकाश राज) उसे अपनी मां से सारे रिश्ते तोड़ने के लिए कहते हैं, तो वह विद्रोह कर देता है और 25 साल पहले उसे छोड़कर जाने के पीछे की सच्चाई जानने निकल पड़ता है।
फिल्म में श्रीलीला उनकी प्रेमिका और मीनाक्षी चौधरी उनकी कजिन का रोल निभाती हैं। फिल्म को पहले एक मास एंटरटेनर के रूप में पेश किया गया था, लेकिन इसे पारिवारिक ड्रामा देखकर फैंस हैरान रह गए। फिल्म के थामन एस के गानों को भी “डम मसाला” को छोड़कर खास पसंद नहीं किया गया।
‘गुंटूर कराम’ फिल्म थिएटर में 159 मिनट के साथ रिलीज हुई थी। लेकिन अब चर्चा है कि OTT पर फिल्म की लंबाई बढ़ाई जा सकती है। थिएटर वर्जन से फिल्म का ‘अम्मा’ गाना पहले ही हटा दिया गया है। साथ ही बैकग्राउंड से जुड़े कुछ एक्शन सीन्स भी हटा दिए गए थे। अब खबर है कि ये सब कुछ ‘गुंटूर कराम’ के OTT वर्जन में देखा जा सकता है। इससे फिल्म की लंबाई भी बढ़ जाएगी। मेकर्स ने हाल ही में ‘अम्मा’ गाने को यूट्यूब पर रिलीज किया है। दर्शकों ने आलोचना की कि जो गाना पूरी कहानी के लिए काफी महत्वपूर्ण था, उसे काट दिया गया। इसके साथ ही मेकर्स ने इस गाने के OTT वर्जन में कुछ एक्शन सीन्स जोड़ने का भी फैसला किया है।