Kangra News: केंद्रीय विवि कुलपति ने सम्मानित किए शहीदों के परिजन

धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय के धौलाधार परिसर एक में 75वां गणतंत्र दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर कुलपति प्रो. सत प्रकाश बसंल ने झंडा फहराया और सलामी ली। इस दौरान उन्होंने शहीद नाथूराम, शहीद दुर्गामल्ल और शहीद प्रेम बहादुर थापा के परिवार के सदस्यों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।       

                                    इस अवसर पर कुलपति प्रो. सत प्रकाश बंसल ने कहा कि हिमाचल प्रदेश विवि शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करता है। आज पूरा विश्व भारत की तरफ देख रहा है। विकसित भारत 2047 में कैसा होगा, इसमें हम सभी को योगदान देना होगा। हम जिस भी भूमिका में हैं, हम सभी का महत्वपूर्ण योगदान देना है। सर्वप्रथम राष्ट्र, यह भावना सर्वोपरि होनी चाहिए। हम आत्मनिर्भर भारत की बात तभी कर सकते हैं, जब हम आत्मनिर्भर होंगे। इस मौके पर अधिष्ठाता अकादमिक प्रो. प्रदीप ने कुलपति को राम मंदिर का प्रारुप भेंट किया। कार्यक्रम में कुलसचिव प्रो. सुमन शर्मा और विश्वविद्यालय परिवार के सदस्य मौजूद रहे।