Who is The King of IPL

Who is the King of IPL: जाने कौन है आईपीएल का किंग? विराट कोहली, एमएस धोनी या रोहित शर्मा ?
विराट कोहली

IPL का बादशाह कौन है? अक्सर इस सवाल को लेकर आईपीएल के प्रशंसक गूगल पर सर्च करते रहते हैं ऐसे में आज हम आपको बताएंगे की “Who is the King of IPL” कौन हैं। जैसा की आप सब जानते है की, बादशाह केवल एक ही हो सकता हैं, तो इस बात का जवाब देने के लिए आईपीएल का बादशाह बादशाह कौन हैं, तो आईपीएल रिकॉर्ड को देखते हुए निश्चित रूप से विराट कोहली हैं। विराट कोहली ने 36.43 की लाजवाब औसत से 6411 रन बनाए हैं। जिसमें 5 शतक और 46 अर्धशतक शामिल हैं।
विराट कोहली विश्व के सबसे बेहतरीन खिलाड़ीयों में से एक हैं। विराट कोहली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर टीम के सबसे बेहतरीन बल्लेबाज हैं। इन्होंने आईपीएल में 2011 से लेकर 2021 तक रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम कप्तानी भी की हैं। विराट की कप्तानी में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर टीम का जीत प्रतिशत 48.16% हैं।

विराट कोहली आईपीएल में अब तक 227 आईपीएल मैच खेले हैं। जिसमें इन्होंने 36.76 की औसत और 129.65 की स्ट्राइक रेट से 6838 रन बनाए हैं। विराट कोहली आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी भी हैं। विराट आईपीएल में 5 शतक और 47 अर्धशतक बनाए हैं।

विराट कोहली का आईपीएल में उच्चतम स्कोर 113 हैं।  विराट कोहली आईपीएल के शुरुआती सीजन से अब तक केवल एक ही फ्रेंचाइजी के लिए खेले हैं, वो है रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर।

महेंद्र सिंह धोनी

महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल में दूसरे सबसे सफल कप्तान हैं और चेन्नई सुपकिंग्स के सबसे बेहतरीन खिलाड़ी हैं। एमएस धोनी आईपीएल के पहले सीजन से लेकर अब तक चेन्नई सुपरकिंग्स की कप्तानी कर रहें हैं। धोनी बल्लेबाज के रूप में कम लेकिन कप्तान के रूप में आईपीएल में नेतृत्व करने के मामले में पहले स्थान पर हैं।


धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपरकिंग्स अब तक चार बार आईपीएल ट्रॉफी पर कब्जा किया है। एमएस धोनी ने अब तक आईपीएल में 238 मैच खेले हैं। जिसमें 39.34 की औसत और 135.78 की स्ट्राइक रेट से 5036 रन बनाए हैं। धोनी का आईपीएल में उच्चतम स्कोर 84 हैं।

रोहित शर्मा

रोहित शर्मा आईपीएल में सबसे सफल कप्तान हैं और मुंबई इंडियंस के बेहतरीन सलामी बल्लेबाज भी हैं। रोहित शर्मा को आईपीएल 2013 में कप्तानी सौंपी गई थी। इन्होंने अपने पहले कप्तानी सीजन में मुंबई इंडियंस को विजेता बनाया था। रोहित शर्मा की कप्तानी में मुंबई इंडियंस अब तक पांच बार आईपीएल ट्रॉफी जीता हैं।


रोहित शर्मा ने आईपीएल में अब तक 230 मैच खेले हैं। जिसमें 30.28 की औसत और 129.87 की स्ट्राइक रेट से 5966 रन बनाए हैं। रोहित शर्मा का आईपीएल में उच्चतम स्कोर 109 रन हैं। रोहित शर्मा आईपीएल में एक शतक और 41 अर्धशतक बनाए हैं।